Cm barmer me
*कलेक्टर पर भड़के गहलोत, फेंका माइक, VIDEO: महिलाओं से बातचीत के दौरान हो गया था बंद; अफसरों से पूछा- कौन हो तुम..!!*
*बाड़मेर..!!*
सीएम अशोक गहलोत को महिलाओं से संवाद के दौरान दो बार आया गुस्सा, फेंका माइक।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर दौरे के दौरान शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सीएम को दो बार गुस्सा आ गया। सीएम संवाद के दौरान बोलने लगे तो माइक खराब (बंद) हो गया। गुस्से में आकर सीएम ने माइक को कलेक्टर के सामने फेंक दिया। फिर कलेक्टर ने माइक को उठाया। वहीं, महिलाओं के पीछे की तरफ अनावश्यक लोग खड़े थे। सीएम गुस्से में उनसे ही पूछने लगे- कौन हो तुम। इसके बाद कलेक्टर और एसपी को आवाज लगाई।
महिलाओं से कर रहे थे संवाद, माइक में प्रॉब्लम होने पर फेंका।
सीएम गहलोत ने इससे पहले जनसभा को संबोधित करने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस में पहुंचकर आराम किया। रात 9 बजे बाद सर्किट हाउस में सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही महिला स्कीम को लेकर संवाद किया। महिलाओं ने सीएम को उड़ान योजना के फायदे बताए। महिलाओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 प्रतिशत बढ़ाने का आभार व्यक्त किया। संवाद के दौरान मंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब प्रभारी एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष व विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल मौजूद थे।
संवाद के बाद महिलाओं ने सीएम के साथ फोटो भी ली।
महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में सीएम माइक लेकर बोल रहे थे। इस दौरान माइक में प्रॉब्लम हो गई। सीएम ने महिलाओं से दूसरा माइक मांगा। वहीं, हाथ में पकड़ा माइक कलेक्टर की तरफ फेंक दिया। फिर कलेक्टर ने माइक को उठाया।
कुछ देर बाद जब एक महिला बोल रही थी। तब सीएम ने महिलाओं के पीछे अनावश्यक लोगों और अधिकारियों को खड़ा देखा। महिला को बोलने से रोका। फिर गुस्से में पूछा- तुम लोग कौन हो। हटो यहां से। तब कहा- आपके एसपी-कलेक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे हैं।
सीएम आइसक्रीम खाने के लिए पहुंचे स्टेशन रोड। भीड़ देख काफिला रुकवाकर उतरे नीचे।
रात को सीएम अचानक काफिले से उतरे नीचे, पहुंचे भीड़ में
सीएम अशोक गहलोत रात को करीब 10 बजे गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन के घर खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर सीएम ने युवाओं व लोगों से बातचीत की। युवाओं ने सीएम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद सीएम पैदल ही स्टेशन रोड पर राज सरोवर तक पहुंचे। वहां पर एक दुकान पर आइसक्रीम खाते हुए लोगों से चर्चा कर सिटी के हालचाल का जायजा लिया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने भी आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।
Sandar
ReplyDelete